पत्रकार निधि राज़दान ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फर्ज़ी नौकरी के ऑफर को लेकर कहा है, "जब आप किसी अपराध के शिकार बने हों तो इसमें शर्मिंदगी की कोई बात नहीं है।" उन्होंने लिखा, "इस पूरे प्रकरण ने मेरे आत्मविश्वास को हिला दिया...मैं बार-बार अपने विवेक और निर्णय लेने की क्षमता पर सवाल उठाती रही...लेकिन अब आगे बढ़ने का समय है।"