इसरो ने शेयर कीं म्यांमार में आए भूकंप से हुए नुकसान से पहले व बाद की सैटेलाइट तस्वीरें
इसरो ने म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप से हुए नुकसान से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में इरावदी नदी पर बने पुल के ढहने को दर्शाया गया है। मांडले यूनिवर्सिटी में हुए नुकसान और आनंद पैगोडा का हिस्सा ढहने को भी इन तस्वीरों में दिखाया गया है।