इसरो को रिसर्च में मदद करने के लिए और रिसर्च सेंटर स्थापित करना चाहते हैं: केंद्र सरकार

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि केंद्र सरकार इसरो को रिसर्च में मदद करने के लिए देश में और अधिक रिसर्च सेंटर स्थापित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि इसरो अमेरिका के नासा के साथ पृथ्वी के वैज्ञानिक अध्ययन के लिए 'नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार' नामक एक सैटेलाइट मिशन पर काम कर रहा है।