इसरो जासूसी केस में 4 आरोपियों को मिली अग्रिम ज़मानत को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 1994 के इसरो जासूसी केस में वैज्ञानिक नंबी नारायणन को कथित रूप से फंसाने वाले 4 आरोपियों को अग्रिम ज़मानत देने के केरल हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को हाईकोर्ट को वापस भेज कर इस मुद्दे पर चार हफ्तों के अंदर फैसला करने का निर्देश दिया है।