इसरो ने गगनयान मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को बताया कि तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में गगनयान मिशन के लिए 720 सेकेंड की अवधि के लिए क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। गौरतलब है कि इसरो ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले गगनयान प्रोजेक्ट का पहला मानवरहित मिशन लॉन्च करने का लक्ष्‍य रखा है।