इसरो ने विदेशी उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए 4 देशों के साथ किए 6 समझौते: केंद्र
केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 2021-2023 के दौरान विदेशी उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए 4 देशों के साथ 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में सिंह ने बताया कि इससे लगभग 13.2 करोड़ यूरो की विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी।