इसरो वैज्ञानिक वीआर ललितांबिका को शीर्ष फ्रांसीसी नागरिक सम्मान से किया गया सम्मानित
इसरो के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम की पूर्व निदेशक वीआर ललितांबिका को शीर्ष फ्रांसीसी नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। ललितांबिका ने कहा, "उम्मीद है कि यह सम्मान महिलाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों (एसटीईएम) में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगा।" ललितांबिका को फ्रांस और भारत के बीच अंतरिक्ष अन्वेषण में योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है।