इससे उसका कोई लेना-देना नहीं: भारत के साथ युद्धाभ्यास को लेकर चीन की आपत्तियों पर यूएस

भारत में अमेरिकी राजदूत एलिज़ाबेथ जोन्स ने एलएसी के पास भारत-अमेरिका के बीच जारी संयुक्त युद्धाभ्यास पर चीन की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि इससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि युद्धाभ्यास का चीन के साथ 1993 और 1996 के समझौतों से कोई लेना-देना नहीं है।