इससे ज़्यादा वीभत्स अपराध क्या हो सकता है?: दिल्ली में 4 वर्षीय लड़की के साथ रेप पर आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में 4-वर्षीय लड़की के साथ हुई रेप की घटना को लेकर कहा है, "इससे ज़्यादा वीभत्स अपराध क्या हो सकता है?" उन्होंने कहा, "एलजी साहब: दिल्ली की महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा आपकी संवैधानिक ज़िम्मेदारी है। इन अपराधियों को तुरंत सज़ा होनी चाहिए और सख्त-से-सख्त सज़ा होनी चाहिए।"