पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को ट्वीट किया, "मेरी सरकार के 4.5 वर्षों में पंजाब को शांति और प्रगति के पथ पर लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रिया।" अमरिंदर ने आगे लिखा, "आप इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ राज्य के लोगों की सेवा करते रहें।"