इसे मुठभेड़ में मार दें: बदायूं के दोहरे हत्याकांड के आरोपी जावेद को लेकर मृत बच्चों के पिता
बदायूं (यूपी) में दोहरे हत्याकांड के आरोपी जावेद की गिरफ्तारी के बाद मृत बच्चों की मां ने कहा है, "पुलिस जावेद को भी मार दे...लेकिन पहले उससे पूछताछ की जाए कि...आखिर उसने और उसके भाई (साजिद) ने दोनों बच्चों की हत्या क्यों की।" मृतकों के पिता ने कहा, "इसे फांसी दें या मुठभेड़ में मार दें...इसने हमारा घर उजाड़ा है।"