इस्तांबुल एयरपोर्ट पर यात्रियों के तनाव को कम करने के लिए शुरू की गई डॉग्स थेरेपी सेवा
इस्तांबुल (तुर्किये) एयरपोर्ट पर यात्रियों का तनाव कम करने के लिए डॉग्स थेरेपी सेवा की शुरुआत हुई है। कुत्तों के एक विशेषज्ञ और प्रशिक्षक एयरपोर्ट पर कुत्तों के साथ रहते हैं और यात्री इनके साथ खेलकर अच्छा महसूस कर सकते हैं। विशेषज्ञ ने बताया कि कुत्तों को आवाज़ों और लोगों पर प्रतिक्रिया ना देने के लिए ट्रेनिंग दी गई है।