इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान ने निर्वासन में सरकार को जारी रखने का किया ऐलान

तालिबान के कब्ज़े के बाद देश छोड़ने वाले इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के पूर्व-अधिकारियों ने पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह सलेह के नेतृत्व में निर्वासन में अफगान सरकार को जारी रखने की घोषणा की है। स्विट्ज़रलैंड में अफगान दूतावास द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह अफगानिस्तान की एकमात्र 'वैध सरकार' है। वहीं, निर्वासित सरकार कार्यकारी, न्यायिक और विधायी शक्तियों को सक्रिय करेगी।