इस्लामिक स्टेट (आई.एस.) ने अपने प्रमुख अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी और प्रवक्ता अबू हमज़ा अल-कुरैशी की मौत की पुष्टि की है। आई.एस. ने अबू अल-हसन अल-हाशिमी अल-कुरैशी को अपना नया प्रमुख बनाया है। दरअसल, अमेरिकी सरकार ने कहा था कि फरवरी में उत्तरी सीरिया में अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी ने खुद को उड़ा लिया था।