इज़रायली पीएम नेतन्याहू के घर पर दागे गए दो फ्लैश बम

इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर दो फ्लैश बम दागे गए हैं जो बगीचे में गिर गए। एक बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू व उनका परिवार हमले के वक्त वहां मौजूद नहीं था और किसी नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले अक्टूबर में भी नेतन्याहू के घर को ड्रोन से निशाना बनाया गया था।