इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच सरकार ने न्यूज़ चैनल के TRP पर रोक को 4 हफ्ते के लिए बढ़ाया
इज़रायल-ईरान युद्ध के बीच सरकार ने न्यूज़ चैनलों के टीआरपी पर रोक को 4-सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सनसनीखेज़ वाली खबरों को लेकर चिंता जताते हुए ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल को व्यूवरशिप डेटा जारी न करने का निर्देश दिया। मंत्रालय के अनुसार, रेटिंग न होने से प्रसारकों पर प्रतिस्पर्धा का दबाव कम होगा।