इज़रायल के हमले में अब तक 39,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए: हमास
हमास द्वारा नियंत्रित गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इज़रायल के हमले में अब तक गाज़ा पट्टी में 39,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं जबकि 89,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में सैनिक और नागरिक दोनों शामिल हैं। गौरतलब है कि अक्टूबर 2023 से इज़रायल-हमास के बीच युद्ध जारी है।