प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाज़ा में जारी शांति प्रयासों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व की सराहना की है। उन्होंने X पर लिखा, "हम गाज़ा में शांति प्रयासों में निर्णायक प्रगति के बीच राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत करते हैं...बंधकों की रिहाई का संकेत महत्वपूर्ण कदम है...भारत न्यायसंगत शांति की दिशा में सभी प्रयासों का...समर्थन करता रहेगा।"