इज़रायल में बच्चे को मिली 1800 साल पुरानी अंगूठी, बनी है रोमन देवी की कलाकृति
इज़रायल में माउंट कार्मेल नैशनल पार्क में प्राचीन खदान स्थल के पास एक बच्चे को 1,800 साल पुरानी एक अंगूठी मिली है जिस पर कथित तौर पर रोमन देवी मिनर्वा की कलाकृति बनी हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अंगूठी पर एक हेलमेट पहने नग्न महिला की छवि बनी है जिसके एक हाथ में ढाल और दूसरे में भाला है।