inshorts

इज़रायल में उगाई गई दुनिया की सबसे वज़नी स्ट्रॉबेरी, बनाया विश्व रिकॉर्ड

इज़रायल में एरियल चाही नामक शख्स ने 289 ग्राम की एक बड़े आकार की स्ट्रॉबेरी उगाई है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया, "289 ग्राम वज़नी इस फल की दुनिया की सबसे वज़नी स्ट्रॉबेरी के रूप में पुष्टि हुई है जो 18 सेंटीमीटर बड़ी, 4 सेंटीमीटर मोटी और परिधि में 34 सेंटीमीटर बड़ी है।" यह स्ट्रॉबेरी इलान किस्म की है।