सरकारी एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने वॉट्सऐप पर ई-चालान के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी को लेकर चेतवानी जारी की है। दरअसल, साइबर फ्रॉड फर्ज़ी मेसेज भेजकर दावा करते हैं कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते आपको ई-चालान भरना होगा। हालांकि, मेसेज पर क्लिक करते या ऐप को इंस्टॉल करते ही आपका फोन/वॉट्सऐप हैक हो सकता है।