एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ती कीमतों के चलते एअर इंडिया और इंडिगो मिलकर जून से अगस्त 2026 के बीच रोज़ाना 250 से ज़्यादा घरेलू उड़ानों में कटौती कर रही हैं। एअर इंडिया ने जून-जुलाई के लिए अपनी तय घरेलू उड़ानों में 22% तक की कटौती की है। वहीं, इंडिगो अपने घरेलू शेड्यूल में 7-10% की कमी कर रही है।