inshorts

ईंधन की कीमतों के विरोध में आरएसएस से जुड़े भारतीय मज़दूर संघ ने देशभर में किया प्रदर्शन

आरएसएस से जुड़े भारतीय मज़दूर संघ (बीएमएस) ने ईंधन की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर गुरुवार को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। बीएमएस के अखिल भारतीय सचिव रवींद्र हिमटे ने कहा कि पेट्रोल-डीज़ल और एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में हो रही वृद्धि चिंता का विषय है। बकौल हिमटे, पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए।