ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच कज़ाकिस्तान में सरकार ने दिया इस्तीफा

कज़ाकिस्तान में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच बुधवार को राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने प्रधानमंत्री अस्कार मामिन की सरकार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। वहीं, राष्ट्रपति ने प्रदर्शनों के मद्देनज़र सबसे बड़े शहर अल्माटी व पश्चिमी प्रांत मैंगिस्टाउ में आपातकाल लगा दिया है। देश के उप-प्रधानमंत्री अलीखान समाइलोव को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है।