केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीज़ल और एविएशन टरबाइन फ्यूल पर निर्यात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल), ओएनजीसी और ऑयल इंडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। आरआईएल के शेयर शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक लुढ़के जो 18 महीनों में इसकी सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं, ओएनजीसी के शेयर करीब 10% तक लुढ़के।