ईंधन पर निर्यात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद ₹1.5 लाख करोड़ घटा रिलायंस का बाज़ार पूंजीकरण

ईंधन पर निर्यात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयर 8.7% तक लुढ़के जिससे कंपनी का बाज़ार पूंजीकरण करीब ₹1.5 लाख करोड़ घट गया। 2 नवबंर, 2020 के बाद रिलायंस के शेयरों में यह सबसे बड़ी गिरावट है। ओएनजीसी के शेयर 12.3% तक लुढ़के जो 23 मार्च, 2020 के बाद से इसकी सबसे बड़ी गिरावट है।