ईंधन लीकेज के कारण फिर से टला नासा का आर्टेमिस 1 चंद्र मिशन

नासा के आर्टेमिस 1 चंद्र मिशन को एक बार फिर लॉन्च से पहले टाल दिया गया। नासा ने शनिवार को कहा, "टीमों ने रॉकेट में ईंधन ट्रांसफर करने वाले हार्डवेयर में लीकेज से संबंधित समस्या को ठीक करने का प्रयास किया...लेकिन असफल रहे।" इससे पहले 29 अगस्त को भी ईंधन लीकेज के कारण पहला लॉन्च प्रयास टाल दिया गया था।