ईंधन शिपमेंट के भुगतान के लिए $587 मिलियन जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है श्रीलंका

श्रीलंका के बिजली व ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने कहा कि देश को कई ईंधन शिपमेंट के लिए $587 मिलियन का भुगतान करना है। श्रीलंका ईंधन, भोजन और दवाओं जैसे आवश्यक आयात के भुगतान के लिए पर्याप्त धन जुटाने के लिए संघर्ष कर रहा है। बकौल मंत्री, देश का केंद्रीय बैंक केवल $125 मिलियन की आपूर्ति कर सकता है।