inshorts

ईडी ने शराब घोटाला मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में ₹2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाला मामले में राज्य के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कवासी बुधवार को तीसरी बार पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। रिपोर्ट्स हैं कि ईडी ने कवासी के बेटे हरीश लखमा को भी गिरफ्तार कर लिया है।