ईडी ने सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर व उनकी पत्नी की ₹8 करोड़ की संपत्तियां की ज़ब्त
ईडी ने उत्तर प्रदेश में सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी व उनकी पत्नी रोज़ी सलमा से जुड़ी ₹8.24 करोड़ की संपत्तियां ज़ब्त की हैं। इसमें आवासीय फ्लैट, कृषि और कमर्शियल लैंड समेत कुल 21 अचल संपत्तियां शामिल हैं और ये संपत्तियां लखनऊ, गोंडा व बलरामपुर में स्थित हैं। यह कार्रवाई मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में हुई है।