inshorts

ईडी की छापेमारी वाली खबरों पर कॉइनस्विच कुबेर ने दी प्रतिक्रिया

कॉइनस्विच कुबेर ने फेमा के कथित उल्लंघन को लेकर ईडी द्वारा गुरुवार को उनके विभिन्न परिसरों में छापेमारी करने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। कॉइनस्विच के प्रवक्ता ने छापेमारी की पुष्टि व खंडन किए बिना कहा, "हमें कई सरकारी एजेंसियों से...सवाल मिले हैं।" बकौल रिपोर्ट्स, ईडी ने कॉइनस्विच के ऑफिस व उसके कुछ अधिकारियों के आवास पर छापेमारी की।