वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) क्रिप्टोकरेंसी संबंधित धोखाधड़ी के 8 मामलों की जांच कर रहा है। सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसी को ‘जोखिम भरा क्षेत्र’ बताते हुए कहा कि आरबीआई और सेबी के ज़रिए जागरूकता फैलाने की कोशिश हो रही है। बकौल सीतारमण, कैबिनेट की मंज़ूरी के बाद क्रिप्टोकरेंसी पर नया बिल पेश किया जाएगा।