ईडी ने अवैध खनन केस में यूपी के पूर्व मंत्री प्रजापति के घर समेत कई ठिकानों पर मारी रेड
ईडी ने अवैध खनन मामले में यूपी के पूर्व मंत्री व सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बकौल रिपोर्ट्स, यह छापेमारी लखनऊ, अमेठी, मुंबई व दिल्ली में हुई और ईडी उनकी महिला मित्र गुड्डा देवी के घर भी पहुंची है। पिछले दिनों इसी मामले में अखिलेश यादव को तलब किया गया था।