ईडी ने छत्तीसगढ़ में ₹2,000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले का खुलासा करते हुए आरोप लगाया है कि इसमें राज्य के कई शीर्ष अधिकारी और नेता शामिल हैं। ईडी ने आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को घोटाले का 'सरगना' बताया है। बकौल ईडी, घोटाले में रायपुर के मेयर ऐजाज़ ढेबर के भाई और शराब कारोबारी अनवर ढेबर भी शामिल हैं।