ईडी ने तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी के आवास से छापेमारी के दौरान ज़ब्त किए ₹70 लाख

तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी और उनके सांसद बेटे गौतम सिगामणि के चेन्नई व विल्लुपुरम स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग मामले में सोमवार को छापा मारा और उनके आवास से ₹70 लाख बरामद किए। बकौल रिपोर्ट्स, मनी लॉन्डरिंग का यह केस 2007-11 का है, जब पोनमुडी प्रदेश में खनन मंत्री के पद पर थे।