ईडी ने तमिलनाडु के लाल चंदन तस्कर व उसके परिवार की ₹7 करोड़ से अधिक की संपत्ति की कुर्क

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने तमिलनाडु में आर. सेल्वाराज नाम के कथित लाल चंदन तस्कर व उसके परिवार के सदस्यों की ₹7.54 करोड़ मूल्य की ज़मीन, घर व अन्य संपत्तियां कुर्क कीं। इनको एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत कुर्क किया गया। बकौल ईडी, "सेल्वाराज आदतन अपराधी है...जो लाल चंदन/चंदन की...तस्करी और...अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।"