ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले में 'आप' नेता दीपक सिंघला के आवास समेत कई ठिकानों पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में 'आप' नेता दीपक सिंघला के दिल्ली में मौजूद आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने पंजाब आबकारी विभाग के कमिश्नर वरुण रूजम के चंडीगढ़ स्थित आवास पर भी छापेमारी की। गौरतलब है, शराब नीति मामले में ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी।

Load More