ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले को लेकर मंगलवार को दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना व महाराष्ट्र के कई शहरों में 30 से अधिक जगहों पर छापेमारी की। एजेंसी ने दिल्ली में कारोबारी समीर महेंद्रू के घर पर छापा मारा। सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।