प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल के करीबी सहयोगी की ₹1.59 करोड़ की 32 संपत्तियां कुर्क कीं। यह संपत्तियां मामले में आरोपी सहगल हुसैन और उसके परिवार के सदस्यों की हैं। बकौल ईडी, हुसैन भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशियों की तस्करी करने वाले रैकेट के प्रमुख सदस्यों में से एक है।