ईडी ने बंगाल के मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर 14 घंटे तक की छापेमारी, ₹40 लाख किए ज़ब्त

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षकों की भर्ती से जुड़े घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री व टीएमसी नेता चंद्रनाथ सिन्हा के आवास पर छापेमारी की है। ईडी के एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि 14 घंटे तक चले इस अभियान के दौरान संपत्ति से संबंधित कई दस्तावेज़ और ₹40 लाख से अधिक की नकदी ज़ब्त की गई है।

Load More