ईडी ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक से दाऊद के खिलाफ केस को लेकर मुंबई में की पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के खिलाफ एक मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक से मुंबई में पूछताछ की। ईडी ने इस मामले में कुछ दिनों पहले मुंबई में इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे के घर समेत 10 जगहों पर छापेमारी की थी।