ईडी ने राशन वितरण घोटाला केस में बंगाल में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर फिर मारा छापा
ईडी ने कथित राशन वितरण घोटाला मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में बुधवार को टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर फिर छापा मारा। इससे पहले 5 जनवरी को शेख के आवास पर छापा मारने गई ईडी की टीम पर हमला हुआ था। गौरतलब है, मामले में टीएमसी नेता के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है।