प्रवर्तन निदेशालय ने डीएचएफएल के पूर्व प्रमोटर्स कपिल वधावन और उनके भाई धीरज के स्वामित्व वाली ब्रिटेन की एक कंपनी की ₹578 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की है। यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड मनी लॉन्डरिंग मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई हुई। येस बैंक से संबंधित कथित ऋण धोखाधड़ी के मनी लॉन्डरिंग मामले में वधावन बंधु जेल में हैं।