प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरबपति साइरस पूनावाला के भाई ज़वारे सोली पूनावाला की मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित ₹41.64 करोड़ की अचल संपत्ति ज़ब्त की है। ईडी ने बताया कि विदेशी मुद्रा नियमों (फेमा) के उल्लंघन को लेकर ज़वारे के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बकौल ईडी, ज़वारे और उनका परिवार एलआरएस स्कीम का गलत इस्तेमाल कर विदेश पैसे भिजवाता था।