ईद के जश्न के बीच इज़रायल ने गाज़ा में रिहायशी इमारत पर किया हमला, 3 लोगों की हुई मौत
इज़रायल ने ईद के जश्न के बीच अराफात वाले दिन गाज़ा में एक रिहायशी इमारत पर हमला किया है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। इज़रायली हमले में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।