ईद के दिन हाफिज़ सईद के करीबी अब्‍दुल रहमान की पाकिस्तान में गोली मारकर की गई हत्या

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज़ सईद का करीबी और लश्कर-ए-तैयबा का फाइनेंसर अब्दुल रहमान की कराची (पाकिस्तान) में ईद के दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बंदूकधारियों ने घटना को अंज़ाम दिया। इससे पहले 17 मार्च को हाफिज़ के करीबी और भारत के मोस्ट वांटेड आतंकवादी अबू कताल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।