सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में ईद की नमाज़ के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगाए। वहीं, मेरठ के वीडियो में लोग 'सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज़ नहीं पढ़ते हैं, हिन्दू होली सड़कों पर मनाता है, शिवरात्रि सड़कों पर मनाता है' लिखा बैनर पकड़े दिखे।