ईद से पहले महाराष्ट्र के बीड ज़िले में रविवार की सुबह एक मस्जिद में धमाका हुआ। पुलिस ने बताया कि मस्जिद में जिलेटिन ब्लास्ट स्टिक से विस्फोट करने के सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन विस्फोट के कारण मस्जिद के फर्श और ढांचे में दरारें आ गई हैं।