कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जुलाई माह में 21.04 लाख नए सदस्य जोड़े जिसमें सालाना आधार पर 5.55% की वृद्धि हुई है। ईपीएफओ ने जुलाई 2025 में करीब 9.79 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया। ईपीएफओ से पहले बाहर हुए लगभग 16.43 लाख सदस्य जुलाई 2025 में फिर से ईपीएफओ में शामिल हो गए।