ईरानी इस्लामिक कल्चर ऐंड रिलेशंस ऑर्गनाइज़ेशन के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद महदी ईमानीपुर ने नई दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया और ज्ञानमुनिदास स्वामी से मुलाकात की। ईरानी दूतावास ने मुलाकात की तस्वीरें साझा कर भारत की सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक सद्भाव की प्रशंसा की। दोनों के बीच अंतरधार्मिक संवाद, आपसी समझ और भारत-ईरान के सभ्यतागत संबंधों पर चर्चा हुई।